Birthday से पहले लेदर ड्रेस न्यूयॉर्क की सड़कों पर प्रियंका ने इस तरह दिखाया अपना Swag Look

Gourav Kumar
बात जब बॉलीवुड की देसी गर्ल की हो रही हो तो स्टाइल के चर्चे जरूर होते हैं ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें की 18 जुलाई यानि की आज के दिन प्रियंका चोपड़ा अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। निश्चित रूप से अपने इस खास दिन को वो अपने पति निक जोनस के साथ बिता कर और भी ज्यादा खास बनाना चाहेंगी। फिलहाल तो प्रियंका न्यूयॉर्क में हैं और वहीं से प्रियंका की कुछ तस्वीरें भी आयीं है जो की उनके बर्थड़े से ठीक पहले के हैं। वैसे तो आए दिन इस कपल की ढेरो तस्वीरें सामने आती रहती हैं मगर इस बार जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।



बताते चलें की प्रियंका आए दिन अलग अलग स्टाइल को आजमाती रहती है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है, कुछ इसी तरह से प्रियंका को न्यूयॉर्क की सड़कों पर ब्लैक कलर की लेदर ड्रेस में बारिश एंजॉय करते हुए कैमरे में कैद किया गया। प्रियंका का यह लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनकी यह ड्रेस Ralph Lauren ब्रांड की है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने हाई बन बनाया हुआ था और साथ में राउंड ब्लैक ग्लासेज लगाए हुए थे।



यह भी बता दें की उन्होंने डार्क रेड कलर की लिपशेड लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार-चांद लगा रही थी। बता करें उनके फुटवियर की तो आपको उसके बारे में भी बताते चलें की उन्होंने पोइंटेड टॉय हील्स पहनी थी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं की हाथ में छाता पकड़े हुए उन्होंने पैपराजी को खिलखिलाते हुए पोज दिए। देसी गर्ल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।



बता दें कि प्रियंका अपनी तस्वीरों को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वो जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। वहां अक्सर उनको पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। चाहे कैजुअल लुक की बात की जाए या पार्टी लुक की हर मौके पर वह अपने स्टाइल के कारण छा जाती हैं। ये ही वजह है कि उन्हें स्टाइल आइकन कहा जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैसा की बताया जा रहा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, शोनाली बॉस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।

Find Out More:

Related Articles: