बारिश का मजा ले रही थे सलमान खान की यह एक्ट्रेस, देखते ही लोग बनाने लगे VIDEO

Gourav Kumar
बॉलीवुड की दुनिया भी बहुत ही अजीब है, यहाँ आए दिन आपको अलग अलग तरह की कई सारी बातें होते दिख जाएंगी। कभी कोई नयी हस्ती यहाँ अपना नाम बना लेती हैं तो कभी अच्छा खासा नाम बना चुके लोग अपनी पहचान ही खो बैठते हैं। खैर आज हम बात कर रहे है सलमान खान की को-एक्ट्रेस रह चुकी जरीन खान की जो इन दिनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और तस्वीरें डालकर अपने फैंस का मनोरंजन कर रही है, क्योंकि फिलहाल फिल्म तो उन्हे कोई मिल नहीं रही है तो सोशल हैंडेल से ही काम चला रही हैं। खैर जो भी हो मगर फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता आज भी बरकार है जिसका उदाहरण अभी हाल ही में एक विडियो में दिख गया।



असल में इन दिनों इस एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। बता दें की इस विडियो में एक्ट्रेस जरीन खान किसी आम लड़की की तरह अपनी फ्रेंड्स के साथ बारिश के मौसम का लुत्फ लेती नजर आ रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जरीन खान किसी आम लड़की की तरह पार्क में बारिश के मौसम का मजा लेती नजर आ रही हैं। मगर मजे की बात तो ये है की आस पास के लोग उन्हें इस तरह से मस्ती करते देखकर हैरत में आ गए और उनका ही वीडियो बनाने में जुट गए। अब तक जरीन खान के इस वीडियो को साढ़े 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।



आप खुद भी देख सकते हैं की इस वीडियो में जरीन एक शिफॉन फेव्रिक वाली फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ उनकी तीन दोस्त और एक छोटी बच्ची भी है, लोग उनके इस अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं। जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म 'वीर' में लीड एक्ट्रेस के रोल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन दिनों वह पंजाबी फिल्मों में काफी सक्रीय हैं। फिल्म 'वीर' के अलावा जरीन 'हाउसफुल-2', 'रेडी', 'हेट स्टोरी-3', 'अकसर 2' जैसे कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Find Out More:

Related Articles: