धोनी के संन्यास लेने की खबरों पर लता मंगेशकर ने की इमोशनल अपील

Singh Anchala

नयी दिल्ली।  क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैंच में भारत, न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो चुका है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं। फिलहाल अब धोनी के संन्यास लेने की खबर पर सुरों की मलिका और मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध किया है।


लता ने ट्विटर पर लिखा, "नमस्कार धोनी जी। आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए. देश को आपके खेल की जरूरत है और ये भी अनुरोध है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।"


धोनी से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध करने के अलावा भारत रत्न लता ने भारतीय टीम को 'आकाश के उस पार भी आकाश है' एक गाना भी समर्पित किया है।


उन्होंने अपने दूसरे ट्विट में कहा, "कल भले ही जीत ना पाए हो, लेकिन हम हारे नहीं हैं। गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ यह गीत 'आकाश के उस पार भी आकाश है' मैं हमारी टीम को समर्पित करती हूं।"




Find Out More:

Related Articles: