ऐसे है रणवीर- दीपिका की लव स्टोरी, देखते ही दे बैठे थे दिल

Singh Anchala

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है और वो 34 साल के हो गए हैं। रणवीर ने पिछले साल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से पिछले साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली थी। दोनों की गिनती इंडस्ट्री के सबसे लवेबल कपल्स में होती है।



रणवीर और दीपिका ने कई फिल्मों में साथ काम किया जिसमें रामलीला, पद्मावत और गोलियों की रासलीला रामलीला। लेकिन इससे पहले ही रणवीर दीपिका को अपना दिल दे चुके थे। रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार दीपिका को मकाउ में हुए Zee Cine Awards में देखा था, इस दौरान दीपिका ने सिल्वर गाउन पहना हुआ था। रणवीर ने बताया था कि दीपिका को देखकर मैं फ्लैट हो गया था।



पहली बार किया साथ काम

इसी साल रणवीर और दीपिका ने फिल्म गोलियों की रासलीला... रामलीला में साथ काम किया। फिल्म में दोनों के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिली, इसके बाद यह खबरें आने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक होने से बचाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। बताया जाता है कि फिल्म में दोनों के बीच फिल्माए गए रोमांटिक सॉन्ग अंग लगा दे की शूटिंग के समय दोनों को किसिंग सीन देना था और इस दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को किस करते रहे। तभी यह साफ हो गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार नहीं किया।



जब स्टेज पर दीपिका के सामने घुटनों पर बैठ गए थे रणवीर

साल 2015 में हुए IIFA अवॉर्ड में जब दीपिका पादुकोण अवॉर्ड लेने आईं तब रणवीर उनके सामने घुटनों पर बैठ गए और उनके लिए गाना राम चाहे लीला गाया, जिसपर दीपिका शर्माए बिना नहीं रह पाईं। 

इसके बाद दोनों ने वोग इंडिया की ग्रैंड एनिवर्सरी के मौके पर उसके कवर पेज के लिए शूट करवाया। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग नजर आई और दोनों साथ में बहुत कंफर्टेबल दिखे। इस दौरान रणवीर ने इंटरव्यू में कहा, 'जब दीपिका फ्रेम में होती हैं तब कोई भी किसी दूसरी चीज की तरफ नहीं देखता।'


बाजीराव मस्तानी में दोनों ने जीता फैंस का दिल

इसके बाद दोनों एक बार फिल्म में साथ नजर आए। रोमांटिक ड्रामा फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी दोनों के बीच जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिली जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान दोनों की लव स्टोरी सबके सामने आ चुकी थी और दोनों अक्सर साथ दिखाई देते थे। दोनों के अफेयर को लेकर काफी खबरें आने लगी थीं। रणवीर भी कई बार दीपिका के साथ सरेआम फ्लर्ट करते थे। अब तक यह साफ हो चुका था कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।



इसके बाद दोनों फिल्म पद्मावत में भी साथ दिखाई दिए। इसके साथ ही दोनों का रिश्ता और गहरा होता जा रहा था। इसी बीच दोनों की शादी की खबरें भी आने लगीं और 21 अक्टूबर 2018 को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कार्ड शेयर किया। दोनों ने 14- 15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधि रीति रिवाज से शादी कर ली। दोनों ने सोशल मीडिया पर ही अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं जो फैंस को बहुत पसंद आईं और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। शादी के बाद से रणवीर दीपिका अक्सर एक- दूसरे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते हैं। रणवीर अक्सर दीपिका की तस्वीरों पर प्यार भरे कमेंट कर उनकी तारीफें करते हैं। 





Find Out More:

Related Articles: