ग्रेजुएशन सेरेमनी में शाहरुख की लाड़ली ने पहनी ट्यूब ड्रेस, वायरल हो रहा उनका ये हॉट लुक

Gourav Kumar
बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ अब उनके किड्स बभी लाइमलाइट का हिस्सा बन गए हैं और आये दिन सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। इन दिनों बॉलीवुड में स्टार किड्स का जादू भी लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। फिलहाल बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना भी अब अपने फैशन स्टाइल और लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। स्टार किड सुहाना अब ग्रेजुएट हो गयी हैं और सुहाना खान की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।



शाहरुख खान की खुशी का अंदाजा आप उनके पोस्ट से ही लगा सकते हैं। अपनी बेटी के ग्रेजुएट होने पर शाहरुख खान ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'चार साल बीत गए, ग्रेजुएटिंग फ्रॉम आर्डिंगली। लास्ट पिज्जा, लास्ट ट्रेन राइड, और रियाल वर्ल्ड की ओर पहला स्टेप, स्कूल खत्म...सीखना शुरू।' सोशल मीडिया पर शेयर की गयी तस्वीर में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने फोटो में व्हाइट शर्ट पहनी हुई है तो वहीँ गौरी खान ब्लैक कुर्ते में है और उनकी बेटी सुहाना खान भी व्हाइट शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तीनों इस तस्वीर में बहुत अच्छे लग रहे हैं और यह फोटो पुरे सोशल मीडिया पर छा गया है।



बता दें कि अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी पर सुहाना खान बहुत सुन्दर दिख रही थी। सुहाना की ग्रेजुएशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। अपनी इन तस्वीरों में सुहाना खान ब्लैक एंड व्हाइट ट्यूब आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ ग्रेजुएशन सेरेमनी में फोटो सेशन कराती दिख रही हैं। शाहरुख खान ने एक और तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि 'स्कूल का आखिरी दिन। तुम्हारी आगे की जिंदगी में नए अनुभव और रंग भरने के लिए तैयार।' बता दें कि सुहाना खान को ग्रैजुएशन सेरेमनी पर एक नाटक में बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए रसेल कप भी मिला है।



बॉलीवुड की स्टार किड सुहाना अब बहुत जल्द पर्दे पर भी दिखाई देंगी। दरअसल अब सुहाना खान एक शार्ट फिल्म में डेब्यू करती नजर आएंगी। इस शार्ट फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और लोगों को अब इसका बेसब्री से इंतजार है। सुहाना खान बहुत अच्छा डांस भी करती है और उनकी एक डांस वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ डांस करती दिखाई दी थी। सुहाना खान ज्यादातर अपनी कैजुअल आउटिंग, ड्रेसअप और स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सुहाना खान अपने फैंस के साथ आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब सभी सुहाना को फ़िल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेताब है।

Find Out More:

Related Articles: