वायरल वीडियो : आमिर खान की बेटी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग किया रोमांटिक डांस

Gourav Kumar
बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियां तो अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं लेकिन आज कल इनके बच्चे भी खूब सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। अब स्टार किड्स भी लाइमलाइट से दूर नहीं हैं आए दिन कोई न कोई स्टार किड चर्चा का हिस्सा बन ही जाता है। फिलहाल इन दिनों बॉलीवुड के खानों में से एक खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी सोशल मीडिया पर छायी हुई है। आमिर खान की बेटी इरा खान अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल आमिर खान की बेटी इरा खान 21 साल की हो गयी हैं, उन्होंने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया हैं। इरा खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी अपनी तस्वीरें शेयर करती दिखाई देती हैं। 

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की लाड़ली बेटी इरा ज्यादातर अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ घूमते देखी जाती हैं। सोशल मीडिया पर इरा ने अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गयी। इस वीडियो में इरा अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि अपनी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं सिर्फ तुम्हारे साथ डांस करना चाहती हूं।' इरा खान और मिशाल कृपलानी दोनों इस वीडियो में बहुत अच्छे लग रहे हैं। इस वीडियो में इन दोनों को एक दोस्त परेशान करते हुए भी दिखाया गया है। 


इंटरनेट पर वायरल हो रही इस वीडियो में आमिर खान की लाड़ली बेटी इरा ने यलो टॉप और ग्रीन कलर का शार्ट पहना हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हरण तो वहीं दूसरी और मिशाल कृपलानी वाइट शर्ट और ब्लैक पेंट में बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ डांस करते हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इरा खान ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिनमें वह बहुत हॉट लग रही थी। बॉलीवुड से इरा खान बेशक दूर हो लेकिन अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में आ ही जाती हैं। मिशाल और इरा दोनों ही एक दूसरे के साथ अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालते दिखाई देते हैं। 

बता दें कि इरा के बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी म्यूजिशियन हैं और उनके कई म्यूजिक वीडियोज उनकी वॉल पर देखे जा सकते हैं।  मिशाल कृपलानी ने इरा को इंस्टाग्राम पर जन्मदिन भी विश किया था। हाल ही में इरा ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। दरअसल इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी अ क्वेश्चन' के जरिये इरा खान के फैंस ने उनसे उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया और इसके जवाब में इरा खान ने अपनी और मिशाल कृप्लानी के साथ एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वह मिशाल कृप्लानी को डेट कर रही हैं। दोनों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 


Find Out More:

Related Articles: