बॉलीवुड की क्यूटेस्ट जोड़ी रणवीर-दीपिका का जलवा सोशल मीडिया पर हमेशा छाया रहता है, इन दोनों के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। अपने बेबाक अंदाज से यह कुलेस्ट जोड़ी लाखों दिलों पर राज करती है। पिछले साल ही दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। पर्दे पर तो इनकी केमिस्ट्री देखते बनती है तो वही रियल लाइफ में भी इनकी केमिस्ट्री बेहतरीन है, अपनी शादी की तस्वीरों से इन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अपनी शादी की तस्वीरों में दोनों एक साथ बहुत ही अच्छे लग रहे थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और कई पोस्ट शेयर करते है जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते है। ऐसा ही एक पोस्ट पर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आपको बता दें कि दीपिका ने रणवीर सिंह की पिटाई कर दी है जिसकी वीडियो को रणवीर सिंह ने शेयर किया है। शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ और इन दोनों की इस वीडियो से सबको असमंजस में डाल दिया है। आपको ज्यादा हैरान या चौकने की जरूरत नहीं है रणवीर ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी जिंदगी की कहानी...रील और रियल लाइफ।
View this post on Instagram
Story of my Life 😅 Real & Reel ! @deepikapadukone @83thefilm 🏏🎥🎞 A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
बॉलीवुड के कूलेस्ट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की यह वीडियो थोड़ी देर में ही इंटरनेट पर छायी हुई है, सभी को यह वीडियो बहुत पसंद आ रही है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने पति की बेट से पिटाई करती दिख रही है तो वही रणवीर सिंह बेट पड़ते ही उछलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सभी फैंस और सेलिब्रिटीज के कमैंट्स आना शुरू हो गए है और अभी इस वीडियो को लाइक भी कर रहे है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी सबसे पहले फिल्म 'रामलीला' में पर्दे पर नजर आयी और इस जोड़ी की केमिस्ट्री देख सभी ने इनकी प्रशंसा भी की और इसके बाद ये दोनों 'बाजीराव मस्तानी' और संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में एक साथ नजर आए।
अपने शानदार अभिनय और परफेक्ट केमिस्ट्री से इन दोनों ने सबकी खूब वाहवाही बटोरी और कुछ समय बाद इनकी केमिस्ट्री रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ में आ गयी और दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी शादी के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। बता दें कि 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली फिल्म '83' में दीपिका और रणवीर एक साथ दिखाई देंगे। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है, जिसमें रणवीर कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली है। सभी दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।