'भारत' की तारीफ पर बॉलिवुड सिलेब्स पर भड़कीं Kangana Ranaut की बहन रंगोली

Singh Anchala
कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। रंगोली अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं और बॉलिवुड सिलेब्रिटीज की अलग-अलग मुद्दों पर आलोचना करती हैं। हाल में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत' रिलीज हुई और करण जौहर सहित बॉलिवुड के कई सिलेब्रिटीज ने फिल्म की तारीफ की है।

इस मामले पर करण जौहर सहित बॉलिवुड सिलेब्रिटीज की आलोचना करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'बॉलिवुड इंडस्ट्री सलमान खान की चापलूसी में जुट चुकी है। करण जौहर सबसे बड़े चापलूस है। हमको भी सीखना है यार, पीछे से चुगली और सामने चापलूसी, ये कैसे होता है।'
बाते दें कि एक दिन पहले ही मुंबई में सलमान की फिल्म 'भारत' का ग्रैंड प्रीमियर किया गया था जिसमें बॉलिवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस प्रीमियर के बाद बॉलिवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर सलमान की फिल्म की तारीफ की थी।


Find Out More:

Related Articles: