शाहिद कपूर नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे 'Kabir Singh' के लिए पहली चॉइस?

Singh Anchala
संदीप वंगा की फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज के लिए तैयार है। यह तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। इस फिल्म के ट्रेलर और गाने रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। फिल्म में शाहिद का लुक और उनकी ऐक्टिंग की अभी से काफी सराहना की जा रही है।
हाल में मुंबई मिरर को दिए गए एक इंटरव्यू में संदीप ने अपनी फिल्म के बारे में बात की।

टसंदीप से पूछा गया कि क्या यह बात सच है कि पहले प्रड्यूसर ने इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को अप्रोच किा था? इसके जवाब में संदीप ने कहा, 'हां, यह बात सच है लेकिन मैं और शाहिद फिल्म के बारे में पहले ही बातचीत कर रहे थे और इसलिए मैंने किसी अन्य ऐक्टर के बारे में नहीं सोचा। यहां इससे मतलब नहीं था कि कौन ऐक्टिंग ज्यादा अच्छी करता है बल्कि यह कमिटमेंट का मामला था जो मैं शाहिद से कर चुका था।

फिल्म में कियारा आडवाणी के बारे में संदीप ने कहा, 'वह काफी प्रफेशनल हैं, उन्होंने कैरक्टर को बहुत अच्छे से समझा।' संदीप ने आगे कहा कि लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म रीमेक नहीं बल्कि बिल्कुल फ्रेश लग रही हैं, ऐसा सुनकर उन्हें अच्छा लग रहा है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के लीड वाली यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।


Find Out More:

Related Articles: