स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 : फिल्म को मिले फनी पब्लिक रिएक्शन्स पर कंगना की बहन रंगोली ने उड़ाया करण जौहर का मजाक

Singh Anchala
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। फिल्म ऑडियंस को खास पसंद नहीं आ रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर करण का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। इस पर कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल ने भी मौका ना गंवाते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर करण पर कटाक्ष किया।

कंगना का करण पर निशाना
रंगोली ने करण और उनकी फिल्म का मजाक उड़ाने वाले ट्वीट को रीट्वीट किया और उस पर कमेंट भी किया। रंगोली ने लिखा- 'नॉटी पापा जो'। रंगोली ने जो ट्वीट शेयर किया है उसमें दावा किया गया कि धर्मा प्रोडक्शन की एक महिला कर्मचारी सिनेमा घरों के बाहर खड़े होकर लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मांग रही हैं। 

परिवारवाद को लेकर शुरू हुई कंगना और करण में जंग 
कंगना और करण की लड़ाई जग जाहिर है। कंगना कई बार करण पर बॉलीवुड में परिवारवाद फैलाने के आरोप लगाती आई हैं। कंगना की ही तरह रंगोली भी करण पर परिवाद को बढ़ावा देने पर निशाना साधती आई हैं। रंगोली का कटाक्ष करण पर अनन्या पांडे को लेकर है जिन्हें इस फिल्म से लॉन्च किया गया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में भी आलिया भट्ट और वरुण धवन को लॉन्च किया गया था। 


Find Out More:

Related Articles: