धर्म के घेरो को भेदती 'गणेश चतुर्थी'

Divakar Priyanka
देश में भिन्न-भिन्न जगहों और विशेषतः महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी बहुत ही जोश और विशालता से मनाया जाता है| इस उमंग भरे त्यौहार को मनाने में हिंदुओं के साथ कई मुसलमान परिवार भी हिस्सा लेते हैं| गणेश को विघ्नहर्ता माना गया है, जो सारे दुखों को दूर कर इंसान का भला करते है| विघ्नहर्ता का यह रूप धार्मिक आस्था से ऊँचा उठकर सामाजिक आस्था व मान्यता का मामला अधिक बनता जा रहा है| एक दृष्टि ऐसे ही भक्तों पर जिनके लिए गणपति धर्म से अधिक सामाजिक आस्था के चिन्ह बन चुके हैं| 

फिल्म कलाकार सलमान खान के घर में खासतौर पर गणेश उत्सव के दौरान बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है| उनका सारा परिवार इनकी पूजा और आराधना में उपस्थित होता है| इस दिन सलमान ख़ान समेत सारा ख़ान परिवार इस त्यौहार को मनाता है| रुस्लान मुमताज़ की पहली फ़िल्म 'मेरा पहला पहला प्यार’ वर्ष 2007 में प्रदर्शित हुई थी| उसी साल से उनके घर में गणेश चतुर्थी मनाने की शुरुआत हुई थी| 

आमिर तमीम अपने कॉलेज के दिनों से इस समय में पुणे, हैदराबाद जैसे शहरों के कई गणेश पंडालों में जाया करते थे| मुंबई आए तो उन्होंने सोच लिया कि वो भी गणेश की मूर्ति घर लाएंगे, तभी से वो हर वर्ष अपने घर में गणेश चतुर्थी के दिन वो केवल गणेश की प्रतिमा ही नहीं लाते हैं| 

बल्कि दर्शन करने आने वाले दोस्तों के लिए खाना भी ख़ुद बनाते हैं| ख़ास बात यह है कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन ही आमिर ने अपना फैशन ब्रांड ‘इंडिया ट्रंक’ भी शुरू किया है| इन स्टार्स के अनुसार गणपति जी सर्वधर्मों के लोगों के बीच भाईचारे का चिन्ह बन गए हैं|


Find Out More:

Related Articles: