कमाल राशिद ख़ान फ़िल्म समीक्षक ने इल्जाम लगाया है कि उनका ऑडियो जारी कर एक्टर अजय देवगन ने फ़िल्म निर्माता करण जौहर को टारगेट किया है| इस ऑडियो में टेलीविजन शो 'बिग बॉस' के पूर्व पार्टिसिपेंट राशिद ख़ान ने कथित तौर पर माना है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल' के समर्थन में ट्वीट करने के लिए उन्हें पैसे दिए गए है| अभिनेत्री काजोल, देवगन की पत्नी ने भी इस ऑडिटो क्लिप पर ट्वीट किया, "स्तब्ध हूँ." देवगन की फ़िल्म ‘शिवाय' और जौहर की रोमांटिक फ़िल्म अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली वाली है|
एक सितंबर को देवगन ने कमाल ख़ान और ‘शिवाय' के निर्माता कुमार मंगत के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो ट्वीट किया था| इस ऑडियो में मंगत उनसे कह रहे हैं कि वह ‘ऐ दिल है मुश्किल' के बारे में सरहाना भरी बातें लिख रहे हैं और दूसरी तरफ देवगन की फ़िल्म की आलोचना कर रहे हैं| ख़ान को इसमें यह जवाब देते हुए सुना गया, "करण जौहर की फ़िल्म के बारे में तो अच्छा ट्वीट करना होगा|
उन्होंने मुझे 25 लाख रुपया दिया है|" देवगन ने एक बयान भी जारी किया जिसमें कहा गया है, "मैं पिछले 25 साल से भारतीय फिल्म उद्योग का हिस्सा रहा हूं और 100 से अधिक फिल्मों से जुड़ा रहा हूं| मेरे पिता पेशेवर एक्शन निर्देशक थे और इस उद्योग से मेरा भावनात्मक जुड़ाव है|" उन्होंने कहा, "इसलिए यह देखकर मैं आहत होता हूं|
कि कमाल आर ख़ान जैसे लोग निर्माताओं से धन वसूलने के लिए फिल्मों के बारे नकारात्मकता फैलाकर फिल्म उद्योग को बंधक बना रहे हैं|" देवगन के बयान का जवाब देते हुए कमाल ख़ान ने कहा, "करण जौहर ने कभी भी मुझे पैसे नहीं दिए या शिवाय की आलोचना करने के लिए नहीं कहा और आप इसे टेप में सुन सकते हैं|"