सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ईद पर करेगी धमाका

Divakar Priyanka
सुपरस्टार सलमान खान की सुल्तान अब पुरानी बात हो गई। अब हेडलाइंस बना रही है उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट', जी हां, निर्देशक कबीर खान के नेतृत्व में बन रही इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लद्दाख में पूरी हो चुकी है। जबकि अब सेकेंड शेड्यूल की तैयारी हो रही है। अगर ट्यूबलाइट हिट हो जाती है तो यह कबीर खान और सलमान खान की एक के बाद एक तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। 
बता दें, ट्यूबलाइट भी ईद के अवसर पर साल 2017 में प्रदर्षित होने वाली है। वहीं, फिल्म का काम भी काफी तेजी से चल रहा है। बता दें, लद्दाख में 15 दिनों की शूटिंग खत्म करने के बाद अब टीम मनाली जाने वाली है। असल में, फिल्म की शूटिंग कश्मीर में होनी थी। मगर वहां की हालिया हालात को देखते हुए अब शूटिंग मनाली में की जाएगी। वहां, फिल्म का सेटअप वहां लगाया जा रहा है।
शूटिंग अगस्त से ही शुरू होनी थी। फिलहाल अब सितंबर के पहले हफ्ते में टीम और सलमान खान वहां पहुंचेगे। कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की है। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर देगी। फिल्म में सलमान खान की को-स्टार यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है।
यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। बिग बॉस की शूटिंग के लिए सलमान अक्टूबर की शुरुआत में एक छोटा ब्रेक ले सकते हैं। अब इसमें कोई शक नहीं कि इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Find Out More:

Related Articles: