सलमान खान के घर अधिकतर सारे सदस्य सेलिब्रिटी होने के नाते पूरा परिवार काफी कड़ी सुरक्षा के बीच रहता है लेकिन फिर भी इसके बावजूद सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के मुंबई स्थित घर में करीब लाखों की चोरी हो गई। लगभग 3.50 लाख रुपए का सोना और कैश अर्पिता के घर से गायब है। पुलिस में चोरी का मामला अर्पिता के परिवार ने दर्ज करवाया है। अर्पिता मुंबई के बांद्रा वेस्ट में शेर्ली राजन रोड के प्लश पेसिफिक हाइट्स में रहती हैं।
पता चला है कि अर्पिता के घर काम करने वाली नौकरानी ने चोरी की। पुलिस ने खुलासा किया कि घर की 35 वर्षीय नौकरानी अफसा खान काफी समय से काम पर नहीं आ रही थी। वह घर में ही रहती थी और सारा काम उसके जिम्मे ही था। वह छुट्टी लेकर कुछ दिन पहले ही चली गई थी। पुलिस ने पूछताछ आसपड़ोस के फ्लैट्स के नौकरों से की और कामवाली के घर का पता किया और उसे वहीं से गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल आफशा से पूछताछ की जा रही है। 3.5 लाख के जेवर के अलावा अर्पिता के कई डिजाइनर कपड़े भी चोरी हो गए। पिछले डेढ़ साल से अर्पिता के घर पर अफसा काम कर रही थी, लेकिन अर्पिता या उनके परिवार वालाों ने उसका रजिस्ट्रेशन थाने में नहीं करवाया था । असल में ये चोरी तब हुई जब अर्पिता और आयुष छुट्टियां मनाने देश के बाहर गए हुए थे|
और वो अपने घर वापस 21 अगस्त को लौटे तो देखा कि घर से जेवर गायब हैं। अर्पिता को ये घर सलमान खान ने शादी के बाद गिफ्ट में दिया था। जैसा की आप जानते होंगे कि 2014 में अर्पिता खान ने आयुष शर्मा से विवाह किया था। इसी साल मार्च में अर्पिता ने बेटे को जन्म दिया और मां बनी हैं।