रजनीकांत ने अक्षय कुमार को 'ऑल द बेस्ट ' कहा

gsr
पूरा बॉलीवुड अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रूस्तम को प्रमोट कर रहा हैं, अच्छी बात है। लेकिन जब अक्षय कुमार की रूस्तम देखने की गुज़ारिश सलमान खान ने एक वीडियो बनाकर की तो सबको लगा कि बड़ी बात है। हमें ऐसा लगा की चलो एक स्टार ने दूसरे स्टार को सपोर्ट किया, कौन सी बड़ी बात है। लेकिन,बड़ी बात तो तब हुई जब रजनीकांत ने अक्षय कुमार को उनकी आने वाली फिल्म रूस्तम के लिए ऑल द बेस्ट कहा है। दरअसल,  मजेदार बात तो ये है कि रजनीकांत बहुत ही कम ट्वीट करते हैं और बहुत ही कम लोगों को फॉलो भी करते हैं।


ऐसे में अक्षय कुमार के लिए उनका ये ट्वीट मायने रखता है। वहीं बॉलीवुड सितारे जैसे आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह और सलमान खान, रूस्तम के दीवाने बने फिर रहे हैं। और फिल्म के लिए सब बहुत ही उत्साहित हैं। वहीं आपको बताते है क्यों अक्षय कुमार हैं बॉलीवुड के रजनीकांत| अक्षय की फैन फॉलोइंग इकलौती है जो अन्ना के मुकाबले की है| उनके फैन्स में क्लास भी है और अपने सुपरस्टार के लिए इज़्जत भी| अगर ट्रेंड देखा जाए तो केवल अक्षय कुमार ही हैं जो साउथ स्टाइल फिल्मों को भी सुपरहिट करके छोड़ते हैं।

अक्षय की फिल्म में कोई स्टार इफेक्ट नहीं होता, कोई सुपरस्टार एंट्री नहीं होती और शायद यही उन्हें सुपरस्टार बना देता है| उनकी फिल्में सुपरस्टार हो जाती हैं। 

अक्षय कुमार की फिल्मों के साथ कभी कोई कंट्रोवर्सी नहीं जुड़ सकती है, उनकी फिल्में आती हैं और केवल अपने कंटेंट पर चलती हैं। अक्षय कुमार के अंदर का जो सिंह फैक्टर है वो बिल्कुल रजनीकांत के अन्ना फैक्टर जैसा ज़बर्दस्त है।


Find Out More:

Related Articles: