बीजेपी और कांग्रेस जीएसटी बिल को मंगलवार या बुधवार किस दिन राज्यसभा में पेश किया जाए इस बात की खींचतानी में लगी हुई है| इस बात पर सरकार का रुख नरम पड़ सकता है और खबरों की माने तो राज्यसभा में यह बिल मंगलवार को पेश किया जाएगा क्योंकि इससे जुड़े सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं| कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी नहीं चाहती थी कि मंगलवार को बिल पेश किया जाए क्योंकि वे संसद में मौजूद नहीं होंगी|
दरअसल वह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रैली को संबोधित करने वाली हैं| इस वजह से बीजेपी चाहती थी कि बिल मंगलवार को पेश किया जाए और सबका ध्यान सोनिया गांधी के यूपी दौरे से हट जाए और इस मुद्दे से जुड़ी बहस और बिल के पास होने पर रहे| सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य नहीं है पर कहना है कि बिल पेश होने वाले इस अहम दिन पर संसद में उनकी मौजूदगी जरूरी है|
विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद भी सदन में नहीं होंगे और इसीलिए भी कांग्रेस मंगलवार को बिल नहीं लाना चाहती| सोनिया गांधी के साथ गुलाम नबी आजा़द यूपी में पार्टी प्रभारी हैं और वाराणसी में चुनावी अभियान में साथ जाने वाले हैं| पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर भी उनके साथ यूपी में होंगे जो राज्यसभा के सदस्य हैं|
विपक्ष की मुख्य पार्टी ने अपने पक्ष को और सफाई से रखते हुए उस नियम का हवाला दिया जिसके तहत जरूरी है कि चर्चा शुरू होने से पहले सभी सासंदों को अध्ययन के लिए बिल दिया जाए| माना जा रहा है कि प्रक्रिया आज शाम या कल सुबह तक पूरी हो जाएगी| मंगलवार तक सरकार के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी के सांसदों के साथ बातचीत का विवरण देंगे|