सूत्रों की माने तो खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा को दबंग 3 से निकाल दिया गया है वजह बताई जा रही है की उन्होंने अरबाज़ खान की फिल्म डॉली की डोली को मना कर दिया था। और अब यह कहा जा रहा है कि दबंग 3 में सोनाक्षी के बाहर होने के बाद परिणीति चोपड़ा प्रवेश कर चुकी है। परन्तु इन् सब के पीछे कुछ और ही राज़ है। दबंग 3, दबंग का सीक्वल ना होकर प्रीक्वल बताया जा रहा है। मतलब यह होगी दबंग के पहले कि कहानी। सरल शब्दों में चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसके पीछे की कहानी।
अब स्पष्ट है, कि जब कहानी चुलबुल पांडे के पुलिस ऑफिसर बनने की है तो रज्जो भी नहीं होगी। और रज्जो नहीं तो सोनाक्षी सिन्हा के लिए भी कोई जगह नहीं। बस इसी वजह से फिल्म के लिए कोई दूसरी फीमेल मुख्य चाहिए थी। और दूसरी फीमेल लीड के लिए अरबाज़ खान ने परिणीति चोपड़ा को बेस्ट समझा।
अभी तो सलमान खान कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, इसी दरमियान दबंग 3 के प्री प्रोडक्शन का काम ज़ोरो शोरो से चल रहा है। जैसे ही सलमान खान ट्यूबलाइट से ब्रेक लेंगे, दबंग 3 की शूटिंग शुरू हो जाएंगे। अरबाज़ खान चाहते हैं कि फिल्म का सारा काम तब तक हो जाए जिससे कि फिल्म फैन्स के सामने जल्द आ सके। वैसे भी फिल्म की स्क्रिप्ट को सलमान ने दो बार मना कर दी है तो अब उत्सुकता यह है ऐसी क्या कहानी लेकर आए हैं अरबाज़ खान।
फिल्म से जुडी यह भी खबरें सलमान खान ने इस बार साजिद वाजिद की जगह हिमेश रेशमिया को मौका देने की ठान ली है। साजिद वाजिद दबंग सीरीज़ की की आवाज़ हैं। तोरे नैना से लेकर मुन्नी तक दबंग के सारे गाने उन्होंने ही पॉपुलर किया है। ऐसा ही कुछ याराना सलमान और हिमेश का था। हेलो ब्रदर के समय से सलमान हिमेश साथ काम कर रहे थे। परन्तु फिर साजिद वाजिद ने हिमेश की जगह ले ली। किक, पार्टनर, दबंग, वीर हर फिल्म में इस जोड़ी ने जोश खरोश मचाई। लेकिन अब सलमान कैंप में वापस हिमेश रेशमिया ने प्रवेश ले लिया है।