आनंद एल रॉय-शाहरुख़ का अगला प्रोजेक्ट

Divakar Priyanka
अपनी आने वाली फिल्म को लेकर आनंद एल रॉय काफी उत्साहित हैं और इसी उत्साह को वे फैंस के बीच बरकरार रखना चाहते हैं। निर्देशक ने 2017 की क्रिसमस को अपनी फिल्म के लिए लॉक किया है। शाहरूख खान इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं और कैटरीना कैफ उनकी हीरोइन बनेंगी। यह बता दे की इस फिल्म को शाहरुख ने पहले ठुकरा दी थी। 
फिल्म को ठुकराने का कारण यह था कि फिल्म से जुड़ी एक खास बात पहले ही बहार हो चुकी थी और वो यह थी कि यह फिल्म एक बौने आदमी की कहानी है। फिल्म में अब शाहरूख बौने आदमी का किरदार निभाएंगे। अभी तो फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' की प्रमोशन में आनंद एल रॉय जुटे हुए है और उसी दौरान इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,
"प्लीज इंतजार करें। मैं बहुत मेहनती इंसान हूं, और अपनी फिल्मों पर बहुत काम करता हूं। आनंद एल राय ने कहा कि "शाहरूख खान के साथ मेरी यह फिल्म, एक डाइरेक्टर के तौर पर मेरे लिए बहुत ही खास है। मैं फिलहाल कहानी पर काम कर रहा हूं, लेकिन बता दूं कि यह एक लव स्टोरी है। मैंने जितना सोचा था, यह उससे थोड़ा ज्यादा समय ले रही हैं, लेकिन यह खास है"
फिलहाल शाहरुख़ खान और ऋतिक की तकरार उनकी रिलीज़ डेट पर चल रही है। दोनों के एक दूसरे से मिलने के बावजूद कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा। दोनों ही फिल्में 26 जनुअरी, 2017 में प्रदर्शित होने जा रही है। शाहरुख़ की रईस और ऋतिक की काबिल। वैसे तो शाहरुख़ की रईस सुल्तान के साथ आने वाली थी लेकिन उससे पोस्टपोन कर 26 जनुअरी 2017 कर दी गई। और अब जब फिर से उनकी फिल्म टकरा रही है तोह वे अब और पीछे करने को राज़ी नहीं है। अब देखना होगा आगे होता क्या है।
 


Find Out More:

Related Articles: