इन बेहद खास वजहों के चलते अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों को दिल दे बैठते हैं लड़के

Kumari Mausami
भारतीय समाज में भले ही विवाह के लिए पुरुषों से कम उम्र की महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है लेकिन असल में पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। आप किसी भी लड़के से अगर पूछेंगे तो वो आपको ये ही बताएगा कि उसे अपनी उम्र से बड़ी लड़कियां भाती हैं। दरअसल, इसकी एक नहीं कई वजह हैं जिनके चलते लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों को दिल दे बैठते हैं। 



बड़ी उम्र की लड़कियां ज्यादा समझदार होती हैं। उम्र के अनुसार समझदारी भी बढ़ती है। अक्सर लड़कियों में बढ़ती उम्र के अनुसार समझदारी और ठहराव आ जाता है जिसकी वजह से वो लड़कों को पसंद आने लगती हैं।



किसी भी बड़ी उम्र के इंसान का अनुभव छोटी उम्र के इंसान से ज्यादा होगा। जब लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़की में ये अनुभव पाते हैं तो उन्हें लगता है कि ऐसी लड़की के साथ जिंदगी आसानी से गुजरेगी।



लड़की जब लड़के से उम्र में बड़ी होगी तो जाहिर सी बात है कि वो गंभीर भी होगी। रिश्ते को लेकर यही गंभीरता लड़कों को भाती है।



कम उम्र की लड़कियों की तुलना में थोड़ी ज्यादा उम्र की लड़कियां भावनात्मक रूप से मजबूती होती हैं। हर बात पर रोना या छोटी-छोटी बात पर रिएक्ट न करने के कारण ही वे लड़कों की पहली पसंद बन जाती हैं।

Find Out More:

Related Articles: