2 लाख से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स के टीकाकरण का खर्च वहन करेगी स्विगी

Kumari Mausami
फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने कहा है कि वह अपने 2 लाख से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स के कोविड-19 टीकाकरण का खर्च वहन करेगी। बकौल स्विगी, पहले भाग में 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के 5,500 पार्टनर्स का टीकाकरण होगा। इसके अलावा टीकाकरण में लगने वाले समय के दौरान होने वाले वेतन के नुकसान की भरपाई भी स्विगी करेगी।

स्विगी के सीओओ विवेक सुंदर ने कहा, “पिछले एक साल में, हमारी डिलीवरी महिलाएं और पुरुष जरूरत के समय लाखों भारतीयों को भोजन और अन्य आवश्यक चीजें वितरित करते हुए राष्ट्र के लिए एक लाइफ लाइन रहे हैं. हम महामारी से लड़ने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहे हैं. हम अपने बेड़े में जागरूकता पैदा कर रहे हैं और अपने सभी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए वैक्सीनेशन लागत को भी शामिल कर अपने कोविड कवर का विस्तार कर रहे हैं. हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स को वैक्सीन लगाने में खर्च किए गए समय के दौरान हुए पे लॉस के लिए भी उन्हें कवर प्रदान करेंगे.”


उन्होंने आगे कहा कि ये अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए हमारा एक अन्य धन्यवाद कदम है, जो न केवल खुद की अपने अपने परिवार की और अपने समाज की सेवा एक आवश्यक सेवा प्रदाता के रूप में कर रहे हैं.


स्विगी हेल्थकेयर पार्टनर के साथ कर रही है काम


बयान में कहा गया है कि स्विगी जागरूकता पैदा करने के लिए हेल्थकेयर पार्टनर के साथ काम कर रही है और टीकाकरण से पहले अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए वर्कशॉप और काउंसलिंग सत्र आयोजित करके आवश्यक जानकारी और सूचनाओं का संचार कर रही है.

Find Out More:

Related Articles: