इस बेहद ही खास फीचर के साथ होंडा ने अपनी 5th-जनरेशन कार "होंडा सिटी" लॉन्च की

Kumari Mausami

कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने पांचवी पीढ़ी की सेडान कार होंडा सिटी लॉन्च कर दी। होंडा सिटी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। कंपनी ने पहली बार इसका आरएस वेरियंट भी लॉन्च किया है। साथ ही इसमें कई नए अपडेट भी शामिल किये हैं। जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में...

होंडा ने अपनी मिड साइज सेडान कार को फिलहाल थाइलैंड में लॉन्च किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी को अगले साल 2020 के मध्य तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि भारत में भी वर्तमान पीढ़ी की लाइफ साइकिल पूरी हो चुकी है। हालांकि होंडा भारत में बीएस6 मानक वाली होंडा सिटी का अपडेट देने की तैयारी कर रही है।


नई होंडा सिटी में बाहर और अंदर दोनों तरफ कई नए बदलाव किये हैं। वहीं यह दिखने में होंडा अकॉर्ड जैसी लगती है। इसके अलावा कई नए यूनिक फीचर भी होंडा सिटी में दिये गए हैं। थाइलैंड में लॉन्च हुई होंडा सिटी में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्लीक एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं।

इसके अलावा इसमें 1.0 लीटर का VTEC टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 122 पीएस की पावर देता है। होंडा का दावा है कि नया इंजन पहले के मुकाबले बढ़िया परफॉरमेंस देता है। साथ ही, यह 1.5 लीटर इंजन से बेहतर है। होंडा का दावा है कि नए इंजन की मोटर 1.8 लीटर यूनिट के बराबर पावर देती है। साथ ही, नया टर्बोइंजन 23.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है।


इंटीरियर की बात करें, तो होंडा सिटी में ज्यादा स्पेस मिलता है। साथ ही, इलुमीनेशऩ के साथ मल्टी इन्फॉरमेशन डिस्प्ले (MID), 8-इंच का टच डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम, एपल कारप्ले और सिरी वॉयस कंट्रोल सपोर्ट, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटो मैटिक एयरकंडीशनिंग सिस्टम दिये गए हैं।

वहीं पहली बार होंडा सिटी में आरएस वेरियंट में मिलेगी, जिसके साथ स्पोर्टी एरो पार्ट्स, आरएस लोगो एंब्लम के साथ ग्लॉसी फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी फ्रंट बंपर और ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लाइट्स जैसे खास फीचर मिलेंगे। वहीं थाइलैंड में नई होंडा सिटी की बिक्री 24 दिसंबर से शुरू होगी।         

Find Out More:

Related Articles: